लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात कि पुलिस भी हुई हैरान

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2018 11:19 IST

छात्र अपनी मां के साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। सुसाइड वाले दिन मां भी थी घर में मौजूद।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाआत्महत्या वाले दिन मां से नहीं की बातमूलरूप से रायबरेली का रहने वाला था छात्र

गाजियाबाद, 16 मार्च; उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक 20 साल के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र एनएच-24 स्थित एकेजी कॉलेज  में पढ़ता था। मूलरूप से छात्र रायबरेली का रहने वाला था। छात्र अपनी मां के साथ इंदरगढ़ी मसूरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। छात्र का नाम शुभांशु बताया जा रहा है और मां का नाम अरुणा सिंह बताया जा रहा है। शुभांशु के पिता रायबरेली में  रेलवे कॉन्ट्रैक्टर हैं।

काफी उदास रहता था शुभांशु 

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम कॉलेज से आकर  शुभांशु काफी उदास था, वह अकेला खाना खाने बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। मां घर के बाहर बैठी थी। मां अरुणा सिंह रात के तकरीबन 10 बजे तक जब बेटे को कमरे में देखने गई तो शुभांशु फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुभांशु को फौरन मएमजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा-  मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं।

पुलिस के मुताबिक शुभांशु के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में जो लिखा उसको पढ़कर पुलिस भी हैरान है। पुलिस अस्पताल में शुभांशु के शव को पोस्टमार्टम में देने के बाद घर पर तलाशी के लिए आई तो सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था, ' मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। मैं अपने माता-पिता से आत्महत्या के लिए माफी मांगता हूं। मैं मां और परिवार के होते हुए भी खुद को अकेला महसूस करता हूं। मैं अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाया इसलिए जिंदगी खत्म कर रहा हूं।'

नशा का आदि था बीटेक का छात्र

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शुभांशु काफी नशा भी करता था। वह अपनी डायट भी पुरी तरह से नहीं लेता था। इसी वजह से उसकी मां रायबरेली से यहां रहने आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?