लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः गैंगस्टर विकास दुबे के बाद बदमाश फिरोज अली की मौत, मुंबई से ला रही UP पुलिस की गाड़ी पलटी

By भाषा | Updated: September 28, 2020 15:15 IST

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने सोमवार को 'भाषा' को बताया, 'फरार बदमाश फिरोज को गिरफ्तार करने लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस थाने की पुलिस 25 सितंबर शुक्रवार को मुंबई गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गुना में इनोवा गाड़ी का पिछला हिस्सा एक नील गाय से टकरा गयी, जिससे गाड़ी पलटने से फिरोज अली घायल हो गया। फिरोज को मौके से अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने बताया दारोगा और सिपाही को आज सोमवार को अस्पताल से छुटटी दे दी गयी है।

लखनऊः मध्य प्रदेश के गुना में सड़क दुर्घटना में मारे गये लखनऊ के बदमाश फिरोज अली का शव पोस्टमार्टम के लिये भोपाल भेजा गया है जिसके बाद शव को आज देर रात या मंगलवार की सुबह तक बहराइच लाया जायेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को गुना के अस्पताल से सोमवार छुट्टी दे दी गयी है। गौरतलब है कि कुछ इसी तरह की घटना में बिकरू पुलिस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर आते समय गाड़ी फिसल जाने के बाद भागने के प्रयास में पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था और इस मामले में भी साथ में बैठे पुलिसकर्मियों को चोट आयी थी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने सोमवार को 'भाषा' को बताया, 'फरार बदमाश फिरोज को गिरफ्तार करने लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस थाने की पुलिस 25 सितंबर शुक्रवार को मुंबई गयी थी। रविवार को वापस आते समय मध्य प्रदेश के गुना में इनोवा गाड़ी का पिछला हिस्सा एक नील गाय से टकरा गयी, जिससे गाड़ी पलटने से फिरोज अली घायल हो गया। उन्होंने बताया कि फिरोज को मौके से अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार दारोगा व सिपाही तथा एक मुखबिर घायल हो गया था।' अधिकारी ने बताया दारोगा और सिपाही को आज सोमवार को अस्पताल से छुटटी दे दी गयी है जबकि फिरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिये भोपाल भेजा गया है जहां से पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को उसके गृह जनपद बहराइच आज रात या कल सुबह भेजा जायेगा।

पांडेय ने बताया, 'फिरोज बहराइच का रहने वाला था। उसके खिलाफ ठाकुरगंज में लूट के दो तथा चोरी के तीन मामलों के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में भी कार्रवाई की थी। इसके बाद से ही वह लखनऊ से फरार है।'

आयुक्त ने बताया, 'कुछ दिन पहले उसके मुंबई में होने की जानकारी पुलिस को मिली। ठाकुरगंज पुलिस ने एक दारोगा व एक सिपाही को गिरफ्तार करने के लिए वहां भेजा था। उसकी पहचान के लिये एक मुखबिर तथा फिरोज के एक रिश्तेदार को भी भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि मुंबई में पुलिस टीम ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर लखनऊ के लिए इनोवा गाड़ी से चले थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के गुना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नील गाय ने कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा