लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः गिरोहबंद अपराधियों पर नकेल, 262 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

By भाषा | Updated: September 22, 2020 17:57 IST

पिछले शनिवार तक गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14 के तहत गिरोहबंद अपराधियों की 262 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पिछले एक सप्ताह में ही 66 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अलग-अलग जिलों में जब्त की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ बहुत मजबूती से अभियान चलाया जा रहा है।अब तक 3,112 गिरोह चार्ट बनाए गए हैं और इनमें से 3,110 को जिलाधिकारियों ने अनुमोदित कर दिया है। न्यायालयों में भी गिरोह चार्ट भेजते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 262 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ बहुत मजबूती से अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार तक गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14 के तहत गिरोहबंद अपराधियों की 262 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पिछले एक सप्ताह में ही 66 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अलग-अलग जिलों में जब्त की गई है।

अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में गैंगस्टर अधिनियम के तहत अब तक 3,112 गिरोह चार्ट बनाए गए हैं और इनमें से 3,110 को जिलाधिकारियों ने अनुमोदित कर दिया है। न्यायालयों में भी गिरोह चार्ट भेजते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान में काफी सफलता मिली है। हर सप्ताह इस अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से की जाती है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में लखनऊ और कानपुर में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर को बेहतर करने के लिए काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई और केजीएमयू में सामान्य ओपीडी शुरू करने के निर्देश देने के साथ-साथ कहा है कि अब लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालित किया जाए। अवस्थी ने बताया मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा सोमवार को दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्देश भी दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई