लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बुलंदशहर में मंदिर के पास मिले दो पुजारियों के शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2020 09:55 IST

अभी महाराष्ट्र के पालघर का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुजारियों की हत्या का ये मामला सामने आया है। दोनों पुजारी यहां करीब 10 साल से रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बुलंदशहर में दो पुजारियों का मिला शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांचदोनों पुजारियों की हत्या सोमवार देर रात होने की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक मंदिर के पास मिले हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों पुजारियों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। 

कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी।  मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुजारियों की पहचान साधु जगनदास (55 वर्ष) और सेवादास (35 वर्ष) के रूप में हुई है। ये बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 सालों से  रहते थे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस बीच बुलंदशहर के एसएसपी संतोश कुमार सिंह ने बताया, 'आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में ये मालूम चला है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का एक चिमटा ले लिया था। इस पर ये पुजारी काफी नाराज हुए थे और उसे फटकार लगाई थी।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला