लाइव न्यूज़ :

UP ki Taja Khabar: घर लौट रहे प्रवासी परिवार को लिफ्ट देकर ट्रक ड्राइवर ने किया बच्ची से रेप, गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: June 18, 2020 10:17 IST

प्रवासी मजदूर का परिवार देहरादून में रहता था और लॉकडाउन के बीच अपने घर लौट रहा था। परिवार बरेली का रहने वाला है। हालांकि, इस बीच एक ट्रक ड्राइवर ने परिवार के बच्चों को धोखे से बंधक बना लिया और एक बच्ची के साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवासी मजदूर की बच्ची के साथ रेप, ट्रक ड्राइवर पर आरोप, गिरफ्तारदेहरादून से अपने घर बरेली लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते में ट्रक ड्राइवर ने दी थी लिफ्ट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करीब 90 किलोमीटर दूर ट्रक ड्राइवर द्वारा एक 15 साल की बच्ची के रेप का मामला सामने आया है। आरोप की पहचान उमेशचंद के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, 15 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ देहरादून से बरेली पैदल ही लौट रही था। परिवार हरिद्वार पहुंच गया था और वहीं रात करीब 10 बजे एक ट्रक ड्राइवर ने उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की। परिवार इसे मान गया और ट्रक में बैठ गया।

पुलिस के अनुसार ट्रक जब बिजनौर में धमपुर शहर के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने आगे पुलिस चेक पोस्ट होने की बात कह कर मात-पिता को उतरने को कहा। ड्राइवर ने कहा कि अगर वे पकड़े गए तो क्वारंटाइन में रहना होगा। ड्राइवर ने साथ ही दोनों से चेकपोस्ट के उस पार मिलने को कहा।

ड्राइवर की बात पर भरोसा कर माता-पिता अपने तीन बच्चों को छोड़ वहीं उतर गए और पैदल ही आगे बढ़ने लगे। हालांकि, ड्राइवर ने इसके बाद ट्रक की स्पीड तेज की और बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। शेरकोट के करीब आरोपी ने बच्ची को बाहर निकाला और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद माता-पिता फोन के जरिए अपनी बच्ची से संपर्क हासिल कर सके।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वे धमपुर पुलिस के पास पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और जसपुर में पुलिस को सारी बात बताई। साथ ही बैरिकेड लगाने को भी कहा। थोड़ी कोशिशों के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल रही। बिजनौर के एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया था और बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। लड़की की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

नोएडा आ रही महिला से बस में दुष्कर्म

दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नोएडा आने के लिए एक डीलक्स बस में सवार एक महिला के साथ बस के चालक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का भी मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (महिला शाखा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्रतापगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रतापगढ़ से नोएडा के लिए एक डीलक्स बस में मंगलवार रात को सवार हुई थी। 

महिला का आरोप है कि बस के चालक ने चलती बस में उससे बलात्कार किया। जब महिला ने विरोध किया तो बस चालक के साथी ने उसे धमकाया। आरोपी पीडि़ता को सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल के पास सुबह उतार कर फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि महिला की सीट बस में सबसे पीछे थी और रात होने के कारण अन्य यात्रियों को घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप