लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आजमगढ़ में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का मामला, इलाके में तनाव

By भाषा | Updated: August 25, 2020 14:27 IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार रात एक बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बीडीसी सदस्य की हत्या, सोमवार रात हुई वारदातचुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

आजमगढ़: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के नवादा बाजार में सोमवार रात पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा के दौरान विवाद के बाद एक बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आक्रोशित लोगों ने कई बाइक आग के हवाले कर दीं।

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से समझा-बुझाकर देर रात शव को अपने कब्जे में लिया और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बीडीसी सुरेंन्द्र यादव (36) सोमवार की देर रात करीब दस बजे कस्बे में चुनावी चर्चा कर रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से उनकी कहासुनी हो गयी। इसी दौरान किसी ने बीडीसी सदस्य को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक परिजन यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बीडीसी सदस्य की हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। उन्होंने दूसरे पक्ष के कुछ घरों पर हमले की कोशिश नाकाम होने पर तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनके आक्रोश को शांत किया और देर रात बीडीसी सदस्य के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दी गयी है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर बीडीसी सदस्य की हत्या की गयी है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। घटना में शामिल हमलावरों के खिलाफ गैंगस्टर कानून और रासुका लगाने के निर्देश दिये गये है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?