लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन पर दिया 'तीन तलाक', पीड़िता ने सुनाई पति, सास और ननद के अत्याचार की कहानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2018 14:40 IST

नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन तलाक पर कानून लाने के बाद भी ट्रिपल तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), चार अक्टूबर: देश में तीन तलाक पर कानून आने के बाद भी तीन तलाक के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा उदारहण उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है। जहां, भारत-नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा इलाके में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता को सऊदी अरब में रह रहे उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है। वो भी सिर्फ एक मोबाइल फोन पर। मोबाइल पर बात करते हुए उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया। 

दहेज के लिए किया जाने लगा तंग

पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने गुरुवार(4 अक्टूबर)  को बताया कि रूपईडीहा क्षेत्र की रहने वाली नूरी, जिसकी उम्र 20 वर्ष की है। नूरी ने शिकायत दर्ज कर पुलिस को सारी बातों की सूचना दी। उसने कहा कि एक साल पहले उसकी शादी रूपईडीहा के ही नई बस्ती के रहने वाले चांदबाबू से हुआ था। शादी के एक सप्ताह बाद से उससे दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती 

नूरी ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद उसका शौहर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। उसके बाद उसकी सास और ननद दहेज की मांग को लेकर कर उसे प्रताड़ित करने लगीं।

उसने आरोप लगाया कि बीते 10 सितम्बर को नूरी की सास राबिया, ननद मीना ने फिर से दहेज की मांग की। उसी दिन चांदबाबू ने भी मोबाइल फोन पर वही मांग दोहरायी। नूरी के असमर्थता जताने पर चांदबाबू ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।

सिंह ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी पति, सास तथा ननद के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश (धारा 314), दहेज अधिनियम (धारा तीन एवं चार) तथा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट