लाइव न्यूज़ :

स्कूल में पढ़ाते वक्त शिक्षिका के साथ बदमाशों ने की ऐसी हरकत, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 5, 2018 17:39 IST

शिक्षिका ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज समेत सरकारी काम-काज में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया।

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), पांच अक्टूबर: जिले के कोतवाली दातागंज इलाका के एक गांव में नशे में धुत बदमाशों ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और एक शिक्षिका से छेड़छाड़ की।पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है। आरोप है कि बदमाशों ने सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। शिक्षिका के विरोध करने पर बदमाशों ने स्कूल का रजिस्टर फाड़ दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

बच्चों को पढ़ाते वक्त हुआ ये हादसापुलिस ने बताया कि जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका जब बच्चों को पढ़ा रही थीं तभी गांव के ही 10-12 लड़के स्कूल में घुस आए। इनमें से तीन-चार बदमाशों ने शराब पी रखी थी। बदमाशों ने शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और विरोध जताने पर स्कूल का रजिस्टर भी फाड़ दिया। शिक्षिका ने खुद को बच्चों के साथ किसी तरह कमरे में बंद कर लिया और प्रधानाध्यापक को फोन कर घटना बताई। प्रधानाध्यापक ने जब स्कूल की रसोईया को वहां भेजा तो बदमाशों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और शिक्षिका को धमकी देते हुए फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार के बाहरशिक्षिका ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज समेत सरकारी काम-काज में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। हालांकि अब तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट