लाइव न्यूज़ :

मॉडल ने मॉल के बाहर कराया न्यूड फोटोशूट, पुलिस ने दी फोटोग्राफर और लड़की को ऐसी सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 16:15 IST

अमेरिका पेंसिलवेनिया की रहने वाली मॉडल के मुताबिक न्यूड मॉडलिंग करना उसका लीगल काम है। जिसके जरिए वह पढ़ाई का खर्च निकालती है।

Open in App

पेंसिलवेनिया, 28 मार्च: अमेरिका के एक मॉडल और फोटोग्राफर की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 22 साल की मॉडल ने एक 64 साल के फोटोग्राफर से सरेआम  पेंसिलवेनिया के एक शॉपिंग मॉल के बाहर न्यूड फोटोशूट करवाया है। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 मॉडल और फोटोग्राफर के खिलाफ अश्लील प्रदर्शन का आरोप

पेंसिलवेनिया पुलिस के मुताबिक घटना 6 मार्च की है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक मॉडल चेल्सी गुएरा और फोटोग्राफर माइकल वॉर्नोक के खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी।  मॉडल और फोटोग्राफर के खिलाफ अश्लील प्रदर्शन करने, अशिष्टता दिखाने और प्लानिंग करने का मुकदमा दर्ज है। गुएरा और वॉर्नोक को 19 जून को जिला कोर्ट में पेश होना होगा। इस मामले में फोटोग्राफर वॉर्नोक का कहना है कि वे लोग सिर्फ ऑर्ट प्रोजेक्ट शूट कर रहे थ। 

300 डॉलर्स चार्ज करती है मॉडल

पुलिस का आरोप है कि मॉडल पर 300 डॉलर्स (तकरीबन साढ़े 19 हजार रुपए) प्रति न्यूड फोटो के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक जब घटना स्थल पर वह पहुंचे तो मॉडल ने कुछ भी नहीं पहन रखा था। वह सिर्फ एक काले रंग के लंबे स्टॉकिंग्स में घूम रही थी, जबकि पास में डिजिटल कैमरा थामे फोटोग्राफर उसको शूट कर रहा था। 

क्या कहना है मॉडल का... 

मॉडल ने पुलिस को बताया कि यहां पर जो भी फोटोशूट हो रहा है वह सिर्फ एक आर्ट  प्रोजेक्ट का हिस्सा है। ऐसे सिर्फ तस्वीरों को जीवंत बनाने के लिए किया जा रहा है। मॉडल के मुताबिक 'मेरी न्यूड मॉडलिंग मेरा  काम है। मैं इसी के जरिए अपने कॉलेज की पढ़ाई का खर्च निकालती हूं।'

सिर्फ हील्स पहन कर शूट करवा रही थी मॉडल

यह फोटोशूट 6 मार्च के सुबह 11 बजे की है। यह मोनरोविले शहर के मिरेकल माइल शॉपिंग सेंटर में हो रही थी। शूट के दौरान सिर्फ हाई हील्स और काले रंग की स्टॉकिंग्स पहन रखी थीं। वहीं, फोटोग्राफर पिट्सबर्ग के रहने वाले हैं। जब ये दोनों वहां फोटोशूट कर रहे थे, तभी वहां किसी मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तल्काल प्रभाव से उनको गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :अमेरिकावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO