लाइव न्यूज़ :

UP: योगी पुलिस से दहशत में वांटेड अपराधी, 'मुझे गोली मत मारो' की तख्ती लटकाकर सरेंडर करने पहुंचा थाना

By अनुराग आनंद | Updated: September 28, 2020 14:00 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नखासा थाने में सरेंडर करने पहुंचे अपराधी की पहचान नईम के रूप में की है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने तख्ती में अपराधी ने लिखा था कि मुझे संभल पुलिस से डर लगता है। स्टेशन हाउस अधिकारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि नईम पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज है।बीते 19 सितंबर को हुए आशुतोष त्रिवेदी हत्याकांड के आरोपी जय सिंह ने भी दो दिन पहले यूपी पुलिस के सामने सरेंडर किया था।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस से डरकर एक अपराधी सरेंडर करने खुद थाने पहुंच गया। इस दौरान अपराधी अपने गले में एक तख्ती लटाकाए हुए संभल जिले के नखासा थाना पहुंचा। 

संभल पुलिस ने अपराधी के फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹15,000 के इनामी बदमाश ने आज दिनांक 27.09.2020 को थाना नखासा पर स्वयं चलकर गले में आत्मसमर्पण की तख्ती डालकर आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारी ने इस मामले में ये कहा- 

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनामी अपराधी ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उसके गर्दन में एक तख्ती लटका हुआ था, जिसमें लिखा था कि "मुझे गोली मत मारो"।

अपराधी की पहचान नईम के रूप में दोपहर में नखासा थाने में हुई। अपने तख्ती में अपराधी ने लिखा था कि मुझे संभल पुलिस से डर लगता है। मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं। मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। कृपया मुझे गोली मत चलाना। स्टेशन हाउस अधिकारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि नईम पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज है।

दो दिन पहले आशुतोष त्रिवेदी हत्याकांड का आरोपी जय सिंह ने किया सरेंडर

बता दें कि आज से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 19 सितंबर को हुए आशुतोष त्रिवेदी हत्याकांड के आरोपी जय सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। आशुतोष की हत्या करने वाला जय सिंह कोई और नहीं, मृतक का ही दोस्त था। पुलिस अब आरोपी पर आगे की कार्रवाई करेगी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, जय सिंह ने यूपी पुलिस की डर से खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पित किया। पुलिस इस मामले में लगातार आरोपी की तालाश कर रही थी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह