लाइव न्यूज़ :

Video: सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा गया शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो मचा हंगामा, हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 16:41 IST

मामले में दुर्गेश कुमार गुप्ता नामक एक शख्स ने बताया कि एक सब्जी वाले को सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सब्जी बेचने वाले को सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में सब्जी बेचने वाले को सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक सब्जी बेचने वाले को सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स को पेशाब करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। 

घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठन मंच के लोगों ने भारी आपत्ति जताई और थाने जाकर आरोपी सब्जी वाले की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले में पुलिस ने सब्जी वाले से पूछताछ भी की है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना बरेली के कैलाश अस्पताल के पास जनकपुरी इलाके का है। वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स कथित तौर पर सब्जियों को सजा रहा है और उस पर पेशाब कर रहा है।

वीडियो में शख्स को कई बार सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि यह वीडियो साफ नहीं आया है, लेकिन वायरल इस वीडियो में शख्स के पेशाब करने का दावा किया जा रहा है। 

वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन मंच ने इस पर आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में बोलते हुए आईपीएस अफसर राहुल भाटी ने बताया कि स्थानीय नेता दुर्गेश कुमार गुप्ता ने प्रेम नगर थाने तहरीर दी थी और बताया कि इलाके में करीब तीन बजे एक सब्जी वाले को पकड़ा गया है जो सब्जियों पर पेशाब कर रहा था। 

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शरीफ खां निवासी इज्जतनगर बताया जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। बताया जा रहा है कि सब्जीवाले ने बाद में अपनी गलती मानी और दोबारा नहीं करने की बात कही है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशBareilly Policeवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार