लाइव न्यूज़ :

यूपीः फतेहपुर में दोहराया गया उन्नाव कांड, बलात्कार के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: December 14, 2019 20:50 IST

आग की लपटों से घिरी लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की नब्बे फीसदी जल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है। लपटों से घिरी लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई।

फतेहपुर जिले में हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 'उन्नाव कांड' दोहराया गया। यहां दोपहर में 18 साल की लड़की के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने घर में घुसकर पहले बलात्कार किया, फिर केरोसिन तेल छिड़ककर उसको आग के हवाले कर दिया। नब्बे फीसदी जल चुकी लड़की को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर 18 साल की लड़की अपने घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। उसी समय उसके रिश्ते के 22 वर्षीय चाचा ने घर में घुसकर लड़की से बलात्कार किया और लड़की के शिकायत करने की बात पर नाराज होकर उसके ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

मिश्रा ने बताया कि आग की लपटों से घिरी लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की नब्बे फीसदी जल चुकी है। पहले उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीओ ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

मिश्रा ने अब तक की जांच निष्कर्ष का हवाला देकर बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को पंचायत होने की बात भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति बनी। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद बलात्कार कर पीड़िता को जलाए जाने की घटना समझ से परे है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में इसी तरह पांच दिसंबर को एक दुष्कर्म पीड़िता को पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी है।

टॅग्स :फतेहपुररेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?