लाइव न्यूज़ :

UP: दस्तावेज में हेराफेरी कर जमीन पर कब्जे के मामले में राजस्व निरीक्षक समेत तीन पर मुकदमा

By भाषा | Updated: August 8, 2020 13:52 IST

तहसीलदार वर्मा ने शिकायत में उल्लेख किया है कि बैरिया तहसीलदार न्यायालय में बैरिया मौजे के अराजी नंबर 1265 के नामान्तरण का मुकदमा दाखिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिलेखों में हेराफेरी कर कीमती भूमि पर अवैध रूप से काबिज होने के मामले में राजस्व निरीक्षक सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी एच पी शाही ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने और एक तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया में अभिलेखों में हेराफेरी कर कीमती भूमि पर अवैध रूप से काबिज होने के मामले में राजस्व निरीक्षक सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी एच पी शाही ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने और एक तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्ट्रेट में कार्यरत तहसीलदार राम नारायण वर्मा की शिकायत पर शुक्रवार को बैरिया थाने में राजस्व निरीक्षक वशिष्ठ प्रसाद, मुंशी विजय और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड विधान के जालसाजी, कूटरचित अभिलेख तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

तहसीलदार वर्मा ने शिकायत में उल्लेख किया है कि बैरिया तहसीलदार न्यायालय में बैरिया मौजे के अराजी नंबर 1265 के नामान्तरण का मुकदमा दाखिल किया गया था। मुकदमे में तहसीलदार रामनारायण वर्मा का फर्जी हस्ताक्षर कर आदेश जारी कर दिया गया।

फर्जीवाड़े के लिए पत्रावली को नायब तहसीलदार न्यायालय में पिछली तिथि में दर्ज किया गया तथा तहसीलदार न्यायालय में इसे रजिस्टर में अंकित नहीं किया गया। इसके जरिये बैरिया ग्राम की कीमती भूमि पर कब्जा कर लिया गया। इस मामले में प्रभा देवी नामक महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

जिलाधिकारी एच पी शाही ने बैरिया के उप जिलाधिकारी को जांच करने को कहा था जिन्होंने पिछली 2 अगस्त को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। इसके बाद शाही ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत तहसीलदार राम नारायण वर्मा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने, राजस्व निरीक्षक वशिष्ठ प्रसाद को निलंबित करने तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेश भारती का अनुबंध पत्र निरस्त करने का आदेश दिया।

उन्होंने तहसीलदार राम नारायण वर्मा को इस मामले में दोषी जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद