लाइव न्यूज़ :

UP: बहराइच में मास्क पहने बिना लोगों का चालान काट रहे थानेदार का एसपी ने किया चालान

By भाषा | Updated: August 11, 2020 14:58 IST

कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि अंगौछा पहनने के बावजूद पुलिस ने उनका फेस मास्क संबंधी चालान कर दिया है। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र को कहीं से इस बात की जानकारी मिली और मास्क पहने बिना जनता से रूबरू होते उक्त थानेदार की फोटो उन्होंने देखी तो तुरंत कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कहा, ''फेस मास्क जैसे साधारण एहतियात से तो स्वयं, अपने परिवार और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है।एसपी ने कहा कि चालान से हमने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की है कि हम पुलिस वाले जनता से ऊपर नहीं हैं।

बहराइच (उप्र): फेस मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों का चालान काट रहे एक थानेदार ने खुद मास्क नहीं लगा रखा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उनका चालान काट दिया । बौंडी थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह वाहन चेकिंग के दौरान पैदल लोगों व साइकिल सवार ग्रामीणों का मास्क न पहनने पर चालान काट रहे थे।

थानाध्यक्ष लोगों को मास्क पहनने की नसीहत तो दे रहे थे लेकिन स्वयं उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि अंगौछा पहनने के बावजूद पुलिस ने उनका फेस मास्क संबंधी चालान कर दिया है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र को कहीं से इस बात की जानकारी मिली और मास्क पहने बिना जनता से रूबरू होते उक्त थानेदार की फोटो उन्होंने देखी तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को थानेदार का पांच सौ रूपये का चालान काट दिया।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कहा, ''फेस मास्क जैसे साधारण एहतियात से तो स्वयं, अपने परिवार और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है। हमारे अधिकारी ही यदि इतनी छोटी सी बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो समाज को हम क्या संदेश दे पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि इस चालान से हमने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की है कि हम पुलिस वाले जनता से ऊपर नहीं हैं बल्कि हम यदि गलती करते हैं तो हमें भी उसी कानून के दायरे में आना होगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबहराइचट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला