लाइव न्यूज़ :

यूपीः झगड़े को लेकर डांटे जाने के बाद छात्र ने प्रिंसिपल को तीन बार मारी गोली, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 16:17 IST

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसका एक दिन पहले ही एक अन्य छात्र के साथ झगड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सीतापुर जिले की बिसवां तहसील के सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज की है। स्कूल के प्राचार्य को दो गोलियां लगी है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।प्राचार्य को घायल अवस्‍था में सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है।

सीतापुरः यूपी केसीतापुर जिले के एक स्कूल में प्राचार्य द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 

घटना सीतापुर जिले की बिसवां तहसील के सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज (एक निजी स्कूल) की है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य को दो गोलियां लगी है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्‍हें इलाज के लिए सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसका एक दिन पहले ही एक अन्य छात्र के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाद में इस बात को लेकर स्कूल के प्राचार्य राम सिंह वर्मा ने उसे डांटा था।  अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरिंदर प्राचार्य से नाराज था, इसलिए उसने उन्‍हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी छात्र फरार हो गया वहीं  प्राचार्य को घायल अवस्‍था में सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सीतापुरउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो