लाइव न्यूज़ :

यूपी में चोरी के संदेह पर दो नाबालिग लड़कों के साथ क्रूरता, पेशाब पिलाया गया, गुप्तांगों में मिर्च डाली

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2023 13:43 IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में दो लड़कों के साथ क्रूरता का वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानिए क्या है ये पूरा मामला...

Open in App

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दो नाबालिग लड़कों को चोरी के संदेह में पेशाब पिलाने और उनकी गुदा में हरी मिर्च रगड़ते हुए जबरन कुछ अज्ञात इंजेक्शन देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित लड़के 10 और 15 साल के हैं।

वायरल हुए इस बेहद भयावह वीडियो में लड़कों को हरी मिर्च जबरन खिलाने और उसे बोतल में पेशाब भरकर पिलाते दिखाया गया है। वीडियो में कुछ लोगों के एक ग्रुप को इन किशोरों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए और उनकी बात नहीं मानने पर उन्हें पीटने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

सामने आई जानकारी के अनुसार इन लोगों ने लड़कों को पकड़ लिया था और उन पर पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए उन्हें बांध दिया।

एक और विचलित करने वाले वीडियो में दिखता है कि लड़के जमीन पर औंधे मुंह लेटे हुए हैं, उनके हाथ उनकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं और पतलून नीचे खींची हुई है। जबकि एक आदमी उनकी गुदा में हरी मिर्च रगड़ता है। इस दौरान दर्द से चिल्ला रहे लड़कों में फिर पीले रंग का तरल पदार्थ भी इंजेक्ट किया जाता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 4 अगस्त को शूट किया गया यह वीडियो जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे के पास अरशान चिकन शॉप का है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित 'दो बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक कृत्य' के वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा, 'हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनमें से छह को हिरासत में लिया गया है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला