लाइव न्यूज़ :

यूपी बोर्ड परीक्षाः चपरासी के घर लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिका, केन्द्र व्यवस्थापक समेत 10 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 17:21 IST

जिला अधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने शनिवार को बताया कि देवरिया जिले के घाटी क्षेत्र के इस विद्यालय के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी कि विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकायें उसी कालेज के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के घर पर लिखी जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर जिला प्रशासन ने विद्यालय के कर्मचारी रामानन्द के घर पर छापेमारी की।पांच पुरुष और चार महिलायें हाईस्कूल की विज्ञान विषय की उसी पाली में चल रही परीक्षा की ए श्रेणी की उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ी गयी।

देवरिया जिले के भटनी इलाके के कर्मयोगी श्रीपत्ती बाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान विज्ञान की उत्तर पुस्तिकायें चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के घर पर लिखते हुए पकड़े जाने पर केन्द्र के व्यवस्थापक सहित 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जिला अधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने शनिवार को बताया कि देवरिया जिले के घाटी क्षेत्र के इस विद्यालय के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी कि विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकायें उसी कालेज के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के घर पर लिखी जा रही हैं। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने विद्यालय के कर्मचारी रामानन्द के घर पर छापेमारी की।

अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान पांच पुरुष और चार महिलायें हाईस्कूल की विज्ञान विषय की उसी पाली में चल रही परीक्षा की ए श्रेणी की उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ी गयी। इन उत्तर पुस्तिकाओं में दो परीक्षार्थियों के रोल नम्बर और कक्षा आदि का विवरण एवं विद्यालय की मुहर तथा प्रथम पृष्ठ पर सम्पूर्ण प्रविषटियां अंकित पायी गयी।

शेष उत्तर पुस्तिकाओं पर रोल नम्बर को छोड़कर सारे विवरण लिखे हुए पाये गयें। मौके से विज्ञान विषय की लिखी जा रही पांच ए श्रेणी उत्तर पुस्तिकायें, नोट्स, लेखन सामग्री एवं दो ए श्रेणी की सादी उत्तर पुस्तिकायें तथा नौ बी श्रेणी की सादी उत्तर पुस्तिकायें भी बरामद हुई।

जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके अलावा ए श्रेणी की एक उत्तर पुस्तिका शौचालय से बरामद हुई। मौके से उत्तर पुस्तिकायें लिख रहे पुरूषों व महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उनके जानने वाले उक्त विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं और यह उस विद्यालय के प्रधानाचार्य और चपरासी की मिलीभगत से हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस संबंध में केन्द्र व्यवस्थापक समेत छह पुरुष अभियुक्तों तथा चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करायी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी बोर्डयोगी आदित्यनाथदेवरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?