लाइव न्यूज़ :

यूपी: दोहरे हत्याकांड से दहला यूपी का सहारनपुर, सीएम योगी ने किया 5-5 लाख रु. मुआवजे का एलान

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 18, 2019 16:55 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड ने राज्य सरकार और पुलिस की नींद उड़ा दी है। इलाके में एक पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीएम योगी ने मुआवजे का एलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्यादोहरे हत्याकांड से दहला यूपी का सहारनपुरसीएम योगी ने की परिजनों की 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार (18 अगस्त) सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। समाचार पत्र दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकार आशीष और उनके छोटे भाई आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। इलाके भारी तनाव है। मृतकों के पड़ोसी महिपाल सिंह पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। कहा जा रहा है कि आरोपी गिनती इलाके के दबंगों में है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का सामान्य करने की कोशिश की। दोहरे हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है, साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने का एलान किया है। 

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, आशीष और उसके पड़ोसी महिपाल सिंह के बीच विवाद गोबर के फैलने से हुआ था। मृतक के परिवार और आरोपी के घर में गायें हैं।  बारिश के कारण गोबर फैल गया था। आरोप है कि महिपाल सिंह ने आशीष के घरवालों पर गोबर फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी मां से अभद्रता की। पड़ोसी की कथित बदतमीजी का विरोध करने के लिए आशीष और उसका भाई आगे आया। कहासुनी हिंसक घटना में बदल गई। आरोपी महिपाल सिंह ने कथित तौर पर पहले आशीष और उसके भाई पर लाठी से प्रहार किया और फिर उनके घर में घुसकर चमंसे से गोली मार दी। 

अखबार की खबर के मुताबिक, वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने लड़के को साथ लेकर और तमंचा लहराते हुए मौके फरार हो गया। वारदात से हड़कंप मचने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर से दो औरतों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमे गठित की हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर