लाइव न्यूज़ :

यूपी: रेप आरोपी ने जेल से किया अपने दोस्त से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल, फोन मुहैया कराने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: November 2, 2022 08:20 IST

बताया जा रहा है कि रेप आरोपी ने जब पुलिस द्वारा मुहैया कराए हुए फोन से अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल किया था। तब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद कार्रवाई हुई है और तीन पुलिस वाले सस्पेंड हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देएक रेप आरोपी ने जेल से ही अपने दोस्त से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल करते हुए पाया गया है। उसे वीडियो कॉल के लिए फोन मुहैया कराने के लिए तीन पुलिसकर्मी आरोपी पाए गए है। ऐसे में उन्हें सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

लखनऊ:गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने मंगलवार को जिला अदालत के हवालात में बलात्कार के एक आरोपी को मोबाइल फोन मुहैया कराने के आरोप में दो मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। 

पुलिस की मदद से आरोपी जेल में किया इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि आरोपी विशु तोमर को 21 अक्टूबर को मुकदमे के सिलसिले में अपर जिला न्‍यायाधीश फास्‍ट ट्रैक की अदालत में ले जाया गया और उसने किसी तरह पुलिस को अपने दोस्त के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चैट करने के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने में कामयाबी हासिल की। 

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

ऐसे में इस चैट का वीडियो पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसका संज्ञान लेते हुए एक जांच की गई जिसके बाद मंगलवार शाम को मुख्य आरक्षी फिरोज मेहंदी एवं ऋषि कुमार और आरक्षी सरफराज अली खान को निलंबित कर दिया गया है। 

आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर बैठी है विभागीय जांच

मामले में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुलिसकर्मियों की कर्तव्य में लापरवाही को दर्शाता है और इसने पुलिस विभाग की छवि भी खराब की है। आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। एसपी ग्रामीण ने कहा कि इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशगाजियाबादPoliceइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो