लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस के जवान पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, मेरठ के एक गेस्ट हाउस में घटना को दिया था अंजाम

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2021 10:51 IST

मेरठ के नौचंदी पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा कि उन्हें कथित बलात्कार के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत दी जाती है तो वह एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकथित रेप की यह घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।पुलिस वाले ने महिला से कथित तौर पर नकदी भी छीन ली।

मेरठ: जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं, तो लगता है कि आम आदमी को कोई भला कैसे बचा सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शर्मनाक घटना घटी है। दरअसल, मेरठ जिले के एक गेस्ट हाउस में यूपी पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, कथित घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। आरोप है कि अपराध के दौरान गेस्ट हाउस के मालिक का बेटा भी मौके पर मौजूद था।

पीड़िता ने दावा किया है कि उसने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर की पुलिस ने महिला के आरोपों को दबाने की कोशिश कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर घटना शनिवार के दिन घटी थी, जब महिला अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गेस्ट हाउस के मालिक का बेटा आरोपी पुलिसकर्मी को पहले से जानता था। गेस्ट हाउस के मालिक के बेटे ने कथित तौर पर छापा मारने के लिए अपने दोस्त यूपी पुलिस के जवान  को बुलाया।

आरोपी पुलिस जवान ने पीड़िता को धमकाया और फिर रेप किया-

इसके बाद आरोपी सिपाही मौके पर पहुंचा और 'छापेमारी' करने का ड्रामा करने लगा। उसने कथित तौर पर महिला और उसके साथ आए आदमी को भी धमकाया था। उसने महिला को उसके माता-पिता को बुलाने की धमकी भी दी। बाद में, उसने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया।

महिला का आरोप है कि सिपाही ने महिला से नकदी भी छीन ली। इस घटना के बाद पीड़िता ने नौचंदी थाने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे वहां से बिना केस दर्ज किए वापस जाने के लिए कहा गया था। महिला ने कहा कि चूंकि आरोपी पुलिसकर्मी उसी थाने में तैनात था, इसलिए शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के संबंध में महिला ने हापुड़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

बाद में पीड़िता ने इस घटना के संबंध में हापुड़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नौचंदी पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार हैं। कोई भी पुलिस थाने में शिकायत करने नहीं आया है। जब भी कोई पुलिस को सूचित करेगा, तो वह निश्चित रूप से प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशमेरठup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने