लाइव न्यूज़ :

UP Police: सब-इंस्पेक्टर से परेशान शख्स ने खाया जहर, फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2024 11:49 IST

UP Police: एक शख्स ने पुलिस से परेशान होकर अपनी जान दे दी।

Open in App

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी से परेशान शख्स ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पुलिस अधिकारी से इस कदर परेशान था कि उसने अपनी जान दे दी और वीडियो बनाकर अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। शख्स ने जहर खाकर खुदखुशी की। बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात की है, जब ठाकुरगंज इलाके के रजनीश रावत नाम के पीड़ित ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी आत्महत्या की वीडियो बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वायरल वीडियो में, राजू नाम के एक व्यक्ति के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बनाने वाले रजनीश को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके नियोक्ता रामू और उसकी पत्नी ने उसे 50,000 रुपये का भुगतान करने से मना कर दिया। उसने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) कुलदीप का नाम लिया, जिसने कथित तौर पर उसे जेल में डालने की धमकी देकर धमकाया।

शख्स ने वीडियो में कहा, "मैं बहुत परेशान था। उन्होंने मेरे पिता को रिंग रोड पुलिस चौकी पर हिरासत में लिया और मुझे भी बुलाया। मुझे पता है कि अगर मैं वहाँ गया तो वे मुझे कुत्ते की तरह पीटेंगे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा...।"

मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

वारदात के बाद मृतक की पत्नी पूजा सिंह ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, "लगभग 20 दिन पहले, मेरे पति अपने पैसे मांगने के लिए रामू के पास गए थे, लेकिन उन पर बेरहमी से हमला किया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।"

उन्होंने कहा कि उनके पति को उनके नियोक्ता और उनकी पत्नी ने एक पैसा भी नहीं दिया। उन्होंने कहा, "8 जून को पुलिस मेरे पति को बुलाने आई और चूंकि वह मौजूद नहीं थे, इसलिए पुलिस मेरे ससुर को ले गई।" 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र), दुर्गेश कुमार ने कहा कि एसआई कुलदीप, रामू और उनकी पत्नी के साथ-साथ पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323 (चोट पहुंचाना) और 147 (दंगा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुमार ने कहा, "हम अपराध के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।" हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है फिलहाल केस की जांच चल रह है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयासफेसबुकयूपी क्राइमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?