लाइव न्यूज़ :

अपराधियों पर सख्त यूपी पुलिस, जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक 1,128 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, 5,518 प्राथमिकी दर्ज

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 19:49 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक गैंगस्टर अधिनियम के तहत 5,558 प्राथमिकी दर्ज की हैं और माफिया एवं उनके सहयोगियों की अवैध तरीके से अर्जित की गई 1128 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक 1128 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने इस दौरान गैंगस्टर अधिनियम के तहत 5,558 प्राथमिकी दर्ज की हैं। 22,259 कथित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक गैंगस्टर अधिनियम के तहत 5,558 प्राथमिकी दर्ज की हैं और माफिया एवं उनके सहयोगियों की अवैध तरीके से अर्जित की गई 1128 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि इस अवधि के दौरान मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और सुंदर भाटी गैंग से जुड़े सदस्यों समेत 22,259 कथित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। 

गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह धारा माफिया, अपराधियों एवं कुख्यात अपराधियों एवं उनके सहयोगियों पर लगाम लगाने के लिए अवैध संपत्ति को जब्त करने की शक्ति प्रदान करती है। 

5,518 प्राथमिकी दर्ज, 1128 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस के बयान के मुताबिक, ’’ जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 के बीच प्रदेश भर में 25 माफिया को चिन्हित किया गया। इस अवधि के दौरान गैंगस्टर अधिनियम के तहत 5,518 प्राथमिकी दर्ज कर माफिया एवं उनके साथियों की 1,128 करोड़ रुपये कीमत की अवैध चल-अचल संपत्ति जब्त की गई।’’ 

जेल में बंद कई अपराधियों की संपत्ति जब्त

पुलिस ने कहा कि इस अवधि के दौरान माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के गैंग के 110 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। अंसारी वर्तमान में प्रदेश की बांदा जेल में बंद है। इसी तरह, अतीक अहमद के गैंग के 89 सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जोकि गुजरात की जेल में है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी और उसके साथियों से जुड़ी 63 करोड़ रुपये कीमत की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। भाटी वर्तमान में सोनभद्र की जेल में बंद है। इसी तरह, पुलिस ने बलिया की जेल में बंद माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंतू सिंह की 17 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रॉपर्टीproperty
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला