लाइव न्यूज़ :

61 वर्षीय पिता श्याम बहादुर और 58 साल की मां बबीता को बेटा अंबेश ने सिर पर वार किया और रस्सी से गला घोंट मारा, आरी से शवों के टुकड़े-टुकड़े कर 6 बोरियों में भरकर गोमती नदी में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2025 19:35 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी अंबेश ने पैसों और पारिवारिक मुद्दों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता श्याम बहादुर (61) और मां बबीता (58) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना जाफराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में हुई।मां पर मसाले पीसने वाले सिलबट्टे के बट्टे से हमला किया।प्लास्टिक की बोरियों में भरकर अपनी कार से गोमती नदी में फेंक दिया।

जौनपुरः जौनपुर जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या करने और उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करके गोमती नदी में फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना जाफराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अंबेश ने पैसों और पारिवारिक मुद्दों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता श्याम बहादुर (61) और मां बबीता (58) की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने आठ दिसंबर की रात को सबसे पहले अपनी मां पर मसाले पीसने वाले सिलबट्टे के बट्टे से हमला किया।

जब उसके पिता ने बीच-बचाव किया और पुलिस को बुलाने की कोशिश की, तो उसने उसी वस्तु से उनके सिर पर वार किया और बाद में रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने बाद में लोहे की छड़ काटने वाली आरी से शवों के टुकड़े-टुकड़े किए, उन्हें छह प्लास्टिक की बोरियों में भरकर अपनी कार से गोमती नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि बहादुर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, अंबेश ने पहले अपनी बहनों को यह कहकर गुमराह किया कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर को बाहर गए थे। जब बहनों ने पुलिस से संपर्क करने की जिद की तो उसने अपना फोन बंद कर दिया और वाराणसी के जौनपुर रेलवे स्टेशन और घाट की ओर चला गया।

13 दिसंबर को बहनों ने अपने माता-पिता और अंबेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी 15 दिसंबर को घर लौटा और बाद में अपनी बहनों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी बहन अर्चना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 16 दिसंबर को अंबेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल के साथ चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और अम्बेश को गिरफ्तार करके उसके निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर लिया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने