लाइव न्यूज़ :

UP: ना.. ना.. कर रही थी महिला सिपाही, फिर भी दरोगा ने लगा दिया रंग, की गंदी हरकत

By गुणातीत ओझा | Updated: March 12, 2020 17:11 IST

उत्तर प्रदेश के दरोगा द्वारा महिला सिपाही के साथ की गई अभद्रता पर एसएसपी की कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में इसी वाकये की चर्चा हो रही है। महिला सिपाही के साथ अभद्रता की यह घटना यूपी के फाफामऊ की है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली पर उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा ने पुलिस चौकी पर तैनात महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग, की अभद्रतामहिला सिपाही ने आरोपी दरोगा की शिकायत एसएसपी से की, एसएसपी ने की तत्काल कार्रवाई

प्रयागराजःउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को होली के दिन रंग लगाना एक दारोगा को भारी पड़ गया। महिला सिपाही की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी दरोगा और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी की कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में इसी वाकये की चर्चा हो रही है। महिला सिपाही के साथ अभद्रता की यह घटना यूपी के फाफामऊ की है।

पुलिस चौकी पर तैनात महिला रोजाना की तरह होली पर भी अपनी ड्यूटी कर रही थी। सुबह तकरीबन दस बजे पुलिस चौकी के बाहर पुलिसकर्मी होली खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी दरोगा महिला सिपाही के पास आया और जबरदस्ती उसे रंग लगाने की जिद करने लगा। महिला सिपाही दरोगा मना करती रही लेकिन दरोगा ने जबरन उसे रंग लगा दिया। सिपाही का आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने उसके साथ अभद्रता भी की। 

दरोगा की हरकत पर गुस्साई महिला सिपाही ने चौकी इंचार्ज को फोन लगाया और आरोपी की शिकायत की। महिला सिपाही की शिकायत करने के बाद चौकी इंचार्ज वहां आए और उन्होंने दारोगा को बुलाकर उनकी हरकत को गलत बताया। घटना से नाराज होकर महिला सिपाही अपने घर चली गई। महिला सिपाही ने दरोगी की शिकायत एसएसपी से की। सिपाही की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दारोगा व चौकी इंचार्ज को तलब किया। एसएसपी ने आरोपी दरोगा और चौकी इंचार्ज को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया है।

टॅग्स :होलीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला