लाइव न्यूज़ :

वीडियो: शक्तिमान नहीं, बुद्धिमान बनें- चलती गाड़ी पर युवक कर रहा था खतरनाक स्टंट, अचानक फिसला पैर और फिर हुआ बड़ा हादसा

By आजाद खान | Updated: July 18, 2022 12:12 IST

आपको बता दें कि इस हादसे के वीडियो को गोमती नगर के अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने भी शेयर किया है। उन्होंने लोगों से यह अपील की है कि ऐसे स्टंट न किया करें।

Open in App
ठळक मुद्देचलती गाड़ी पर एक युवक को 'शक्तिमान' वाले स्टंट करते देखा गया है। स्टंट देखाते समय युवक के साथ हादसा हो जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चलती गाड़ी पर स्टंट कर रहे एक युवक के साथ हादसा हो गया है। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गोमती नगर के अपर पुलिस आयुक्त ने भी शेयर किया है और लोगों से ऐसे स्टंट न करने की अपील की है। ऐसे में अपर पुलिस आयुक्त ने इस दुर्घटना के बाद शेयर किए हुए वीडियो में युवक के कुछ फोटो भी शेयर किए है जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी दिखाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में घटी है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक अर्धनग्न युवक नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के छत पर चढ़ा हुआ है और उस पर पुश अप कर रहा है। कुछ देर तक पुश अप करने के बाद युवक खड़ा होता है और तेज रफ्तार गाड़ी पर स्टंट दिखाने लगता है। इस बीच उसका पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है। इस घटना को किसी एक शख्स ने वीडियो बना लिया था जो उस नगर निगम के कूड़े उठाने वाली गाड़ी के पीछे चल रहा था। 

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे है अलग-अलग रिएक्शन्स

सोशल मीडियो पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। कुछ यूजर ने इस युवक को 'शक्तिमान' कहा तो कुछ ने इसे बेवकूफ बताया है। वहीं कुछ और यूजर्स ने इसे सिरफिरा भी बताया है। लोग वीडियो देखने के बाद इसे जमकर शेयर भी कर रहे है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था शायद इसलिए उसे होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। 

शक्तिमान नहीं, बुद्धिमान बनें: अपर पुलिस आयुक्त

इस घटना का वीडियो लखनऊ के गोमती नगर के अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में वह पार्ट भी जोड़ा है जिसमें यह देखाया गया है कि स्टंट करने के बाद जब वह युवक नीचे गिर गया तो क्या उसकी हालत हुई है। वीडियो में उसके कुछ फोटो दिखाई गई है जिसमें उसे कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है, ऐसा देखने को मिल रहा है। 

ऐसे में श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि शक्तिमान नहीं, बुद्धिमान बनें, साथ ही साथ आम जनता से यह अपील भी की है कि ऐसे स्टंट को किया न करें।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास