लाइव न्यूज़ :

विवेक तिवारी मर्डर केस में शामिल यूपी पुलिस कांस्टेबल को मिली जमानत

By एएनआई | Updated: April 17, 2019 18:08 IST

पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ विवेक तिवारी की हत्या और मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी को हत्या के लिए भड़काने का कोई सबूत नहीं है, इसलिए कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसबूतों के अभाव में कोर्ट ने कांस्टेबल संदीप कुमार को जमानत दी है।कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक के आधार पर विवेक तिवारी पर गोली चला दी थी।

लखनऊ की इलाहाबाद हाई कोर्ट बेंच ने मंगलवार को यूपी पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार को जमानत दे दी है। संदीप कुमार एप्पल कंपनी में एग्जीक्यूटिव विवेक तिवारी के हत्या के मामले में सह आरोपी हैं। सबूतों के अभाव में कोर्ट ने कांस्टेबल संदीप कुमार को जमानत दी है। कोर्ट ने कुमार को यह भी चेताया है की वह जमानत का गलत इस्तेमाल ना करें।

न्यायाधीश डी के सिंह ने कहा, पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ विवेक तिवारी की हत्या और  मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी को हत्या के लिए भड़काने का कोई सबूत नहीं है, इसलिए कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दी हैं। संदीप कुमार की जमानत याचिका में लिखा है कि कुमार बेगुनाह है और पुलिस की चार्जशीट में भी उसे आरोपी नहीं माना गया है। पुलिस ने चौधरी पर हत्या और कुमार पर उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था।

संदीप कुमार  की गिरफ्तारी पर विवेक तिवारी की पत्नी ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने संदीप कुमार  को जल्द ही आत्मसमर्पण का आदेश दिया था।

क्या है पूरा मामला?

28 सितंबर 2018 को लखनऊ में विवेक तिवारी आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी जिससे विवेक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह साबित हो गया की विवेक तिवारी की मौत गोली लगने से हुई है।

पुलिस की जांच में कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने बताया था कि उन्होंने अपने बचाव में विवेक को गोली मारी थी। विवेक अपनी कार को पुलिस वालों की कार पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरी घटना के दौरान कांस्टेबल संदीप कुमार भी मौके पर मौजूद थे।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?