लाइव न्यूज़ :

UP Police Constable Bharti Exam LIVE: नकल की योजना बनाते 15 लोग अरेस्ट, पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 18:05 IST

UP Police Constable Bharti Exam LIVE: सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के लिए 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली पुलिस थाने की निगरानी टीम ने गिरफ्तारी की है।परीक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

UP Police Constable Bharti Exam LIVE: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के आरोप में 15 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने कहा, “हमने सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के लिए 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस थाने की निगरानी टीम ने गिरफ्तारी की है।” ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ की सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हो रही है जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा, “स्थानीय पुलिस के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी तरह के अनुचित साधनों का उपयोग ना होने पाए।”

बलिया पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले की रसड़ा पुलिस टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा के कुछ घंटे पूर्व परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर पैसे की वसूली करने वाले सलीम अंसारी (33 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रसड़ा थाना क्षेत्र के कोटवारी मोड़ के पास बलिया मार्ग पर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंसारी के पास से 8.99 लाख रुपये जब्त किए जो उसने कथित तौर पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विभिन्न अभ्यर्थियों से लिए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सलीम के पास से भर्ती परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के 16 प्रवेशपत्र,12 मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्वयं के चार फर्जी आधार कार्ड, एप्पल का एक मोबाइल फोन तथा एक डायरी भी बरामद की है। इस मामले में सलीम के विरुद्ध रसड़ा थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?