लाइव न्यूज़ :

UP Police Constable 2024: पेपर खराब गया और सिपाही नहीं बन सकूंगा, योगेश कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या की, पिता ने कहा- पांच साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2024 22:17 IST

UP Police Constable 2024: योगेश फरीदपुर में किराए के कमरे में रहता था, शव बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पेपर खराब होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

UP Police Constable 2024: बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे में एक युवक ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अपने प्रदर्शन से नाखुश होकर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सैदपुर मंझा गांव निवासी योगेश कुमार (24) ने शनिवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। योगेश फरीदपुर में किराए के कमरे में रहता था जहां से रविवार को उसका शव बरामद किया गया।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। योगेश कुमार के पिता अजयपाल यादव ने बताया कि उसके बेटे ने एक दिन पहले सिपाही भर्ती परीक्षा रामपुर में दी थी, लेकिन पेपर खराब होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस को बताया गया कि युवक पिछले पांच साल से सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने साल 2023 की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन वह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। योगेश ने 24 अगस्त को रामपुर जिले में परीक्षा दी थी लेकिन वह अपने प्रदर्शन से नाखुश था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी