लाइव न्यूज़ :

CRIME: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पेड़ पर फंदे में लटके मिले युवक और युवती के शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 21:10 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे और आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे और आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हजरतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि वमनपुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह (22) और परमेश्वरी (19) पड़ोसी थे। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम परमेश्वरी घर से बाहर गई थी और जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों को शक हुआ और जब वे उसी गांव में रहने वाले अर्जुन सिंह के घर पहुंचे तो वह भी घर पर नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि अर्जुन व परमेश्वरी के परिजन ने उनकी तलाश शुरू की और सोमवार सुबह उनके शव गांव से काफी दूर एक खेत में पेड़ की एक ही डाल पर लगे फंदे से लटके मिले। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों कश्यप जाति के थे और एक-दूसरे को जानते थे तथा उनके घर भी आमने-सामने हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?