लाइव न्यूज़ :

पीड़िता का आरोप- सिर पर बंदूक रखकर रिटायर्ड दारोगा ससुर ने किया बार-बार रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 20, 2020 08:14 IST

पीड़िता की शिकायत के बाद मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने कहा है कि शादी के 3-4 महीने के बाद से ही उसका ससुर रेप करता था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने कहा, उसने अपने पति को इस बारे में कई बार बताया था लेकिन पति ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही एक्शन लिया जाएगा।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिटायर्ड दारोगा ससुर पर रेप करने का आरोप लगाया है। मुरादाबाद के बिलारी थाना में इस मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है। ससुर का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुर डरा-धमकाकर कई महीनों से रेप कर रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने किसी से बताने की शर्त पर जान से मारने की धमकी दी है। 

आज-तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के साथ ससुर ने शादी के चार महीने बाद ही रेप करना शुरू कर दिया था। 19 मई को पीड़िता ने अपने दादा के साथ बिलारी थाना में केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले उसके ससुर ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद मामला खत्म हो गया था। लेकिन उसने फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। 

महिला का आरोप- ससुर शादी के भी बनाता था दबाव

पीड़िता ने कहा, उसने अपने पति को इस बारे में कई बार बताया था लेकिन पति ने कोई सुनवाई नहीं की बल्कि उसके साथ ही मारपीट की। पीड़िता आजमगढ़ की रहने वाली है। 

पीड़िता का आरोप है, ससुर उसे वह रोज धमकी देता था, घर में उसे सोने तक नहीं दिया जा रहा था, सिर पर बंदूक रखकर बार-बार रेप किया गया। पीड़िचा का आरोप है कि उसका ससुर उससे शादी करना चाहता था।  पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही एक्शन लिया जाएगा।  

महिलाओं के प्रति लॉकडाउन में कम हुए अपराध: रिपोर्ट

कई रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी हद तक कम हो गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थी। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी