लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद: बीटेक छात्र के साथ दरिंदगी, हत्या कर खेत में फेंका शव, तेजाब से जलाया गया था चेहरा

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 10:10 IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीटेक के एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि युवक के एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। उसी लड़की के पिता और भाईयों ने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद में बीटेक छात्र की हत्या, गुरुवार को कॉलेज जाने के दौरान हुआ था लापता।युवक का शव मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को खेत में मिला था।शव के पास से कॉलेज का लाइब्रेरी कार्ड मिलने के बाद पुलिस कर सकी पहचान, तेजाब से जला हुआ था चेहरा।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के इंजीनियरिंग के लापता छात्र का शव मिला है। पुलिस की ओर से रविवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। छात्र की पहचान सुधीर सैनी के तौर पर हुई है। वह बरेली के एएनए कॉलेज में बीटेक के दूसरे साल का छात्र था।

सुधीर का चेहरा तेजाब से जला हुआ था। सुधीर तीन दिन पहले मुरादाबाद से बरेली के अपने कॉलेज जाने के दौरान लापता हो गया था। 

सुधीर का शव मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कुछ किसानों को खेत में मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। सुधीर के शव के पास से कॉलेज का लाइब्रेरी कार्ड मिला जिसके बाद पुलिस को उसकी पहचान मिल सकी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

हत्या के पीछे प्रेम संबंध का मामला!

परिवार वालों के अनुसार सुधीर के एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। आरोप है कि उसकी हत्या लड़की के ही पिता और भाईयों ने कराई है। परिवार वालों के अनुसार सुधीर गुरुवार को बरेली के अपने कॉलेज के लिए घर से निकला था।

परिवार का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने कुछ दिन पहले ही सुधीर की उस समय़ बेरहमी से पिटाई की थी जब वह उससे मिलने गया था।

पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने सुधीर की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुरादाबाद के एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा, 'परिवार ने महिला के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ संदेह जताया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूतों को गायब करने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच अभी चल रही है।' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए