लाइव न्यूज़ :

खुद को आईपीएस अधिकारी बता महिलाओं से करता था छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2019 05:24 IST

Fake IPS Officer: पुलिस ने हरियाणा से यूपी के रहने वाले एक 38 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है जो फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिलाओं को परेशान कर रहा था

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी आईपीएल बन महिलाओं को परेशान करने वाले व्यक्ति अरेस्टइस व्यक्ति की पहचान कुशीनगर के रहने वाले 38 वर्षीय गौरीशंकर के रूप में हुई है

नई दिल्ली: फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिलाओं को फोन करके सरकारी नौकरी का प्रलोभन देकर परेशान करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को छेड़छाड़ के मामले में रविवार को गुड़गांव के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले गौरी शंकर (38) के रूप में हुई है।

उसे हरियाणा के मुल्लाहेड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 अ के तहत(महिलाओं से छेड़छाड़)का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गौरीशंकर महिलाओं को मोबाइल पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को फोन कर खुद को आईपीएस अधिकारी बताता था और उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था। परिचय होने के बाद वह महिलाओं को व्हाट्सऐप पर अश्लील वीडियो और संदेश भेजता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि यह मामला पहली बार 25 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके की एक महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद सामने आया था। महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति करीब महीने भर से उसे अश्लील संदेश और अश्लील वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है। वह उसे अक्सर फोन कर के गालियां देता था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने फोन नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया।

उपायुक्त ने कहा जांच के दौरान यह पाया गया कि उस व्यक्ति ने एक फर्जी आईडी पर नंबर खरीदा था या किसी और के नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। नंबर गुजरात के आनंद जिले के पते पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गौरीशंकर से पीड़ित अधिकांश महिलाएं उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं।

गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुशीनगर में उसकी सिम कार्ड बेचने की दुकान थी जिसकी वजह से उसके पास कई अनजान लोगों के फोन नंबर थे। चार साल पहले एक दुर्घटना के बाद उसे अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। उसके बाद वह दिल्ली में एक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। वह खुद को उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बता महिलाओं को फोन करने लगा। गौरीशंकर 2010 में कुशीनगर में हुए दंगों में संलिप्त था। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी से पीड़ित दूसरी महिलाओं से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्लीहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद