लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: मथुरा में तीन साल के मासूम बच्चे को मंदिर में छोड़कर फरार हुए अपहरणकर्ता

By भाषा | Updated: May 9, 2020 16:23 IST

मथुरा में एक गांव के मंदिर के पास तीन वर्षीय उस बच्चे का पता लगा लिया गया है, जिसका राया में उसके घर से बाहर से अपहरण कर लिया गया था। माना जा रहा है कि पुलिस की नाकाबंदी से डर कर अपहरणकर्ता बच्चे को शनिवार तड़के गांव में छोड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में एक गांव के मंदिर के पास तीन वर्षीय उस बच्चे का पता लगा लिया गया है, जिसका राया में उसके घर से बाहर से अपहरण कर लिया गया था। माना जा रहा है कि पुलिस की नाकाबंदी से डर कर अपहरणकर्ता बच्चे को शनिवार तड़के गांव में छोड़ गए।

मथुरा। मथुरा में एक गांव के मंदिर के पास तीन वर्षीय उस बच्चे का पता लगा लिया गया है, जिसका राया में उसके घर से बाहर से अपहरण कर लिया गया था। माना जा रहा है कि पुलिस की नाकाबंदी से डर कर अपहरणकर्ता बच्चे को शनिवार तड़के गांव में छोड़ गए। गौरतलब है कि राया निवासी राजस्व पटवारी राजेंद्र कुमार के बच्चे का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

बच्चे का पता लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की छह टीमें बनाई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि कोरोना वायरस संकट के चलते जिले की सभी सीमाएं सील हैं, इसलिए हमें अंदाजा था कि अपहरणकर्ता बच्चों को लेकर जिले से दूर नहीं गए होंगे। हो सकता है कि वे उसे लेकर आसपास के ही किसी गांव में छिपे हों।’’ ग्रोवर ने बताया कि बच्चा सकुशल मिल गया है तथा अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी राया सूरज प्रकाश शर्मा ने कहा, ‘‘हमें सुबह साढ़े छह बजे सूचना मिली कि सादाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के कंबिका गांव के पास एक बच्चा अकेले देखा गया है।’’ उन्होंने बताया कि बच्चा मंदिर के निकट मिला। उन्होंने कहा कि बच्चा अभी घबराया हुआ है इसलिए अपहरणकर्ताओं के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई