लाइव न्यूज़ :

देवरिया शेल्टर होम केस में डीएम को हटाने का आदेश, सीएम योगी ने भेजी जांच टीम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 6, 2018 14:34 IST

यूपी महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा- मुख्यमंत्री योगी ने जांच के लिए देवरिया में दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भेजी है।

Open in App

लखनऊ, 6 अगस्त:उत्तर प्रदेश के देवरिया शेल्टर होम केस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन एक्शन लेते हुए डीएम सुजीत कुमार को हटाने का आदेश दिया है साथ ही दो अन्य अफसर को भी सस्पेंड किया गया है। रविवार 6 अगस्त को यूपी पुलिस संरक्षण गृह पर छापा मारकर  24 लड़कियों को वहां से मुक्त करवाया था। छापा मारा गया तो  42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं थी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस शेल्टर होम में देह व्यापार का धंधा पिछले एक सालों से चल रहा था।

यूपी महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि मुख्यमंत्री ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, मुख्यमंत्री योगी ने जांच के लिए देवरिया में दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भेजी है। वे आज वहां रहेंगे और एक रिपोर्ट जमा करेंगे, जिसके बाद कौन सी कार्रवाई की जाएगी। इसका फैसला किया जाएगा। उन्होंने बोला कि योगी सरकार इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। 

 

बता दें कि रविवार 6 अगस्त को यूपी पुलिस को जब इस संरक्षण गृह से भाग कर आई एक लड़की ने जो बताया, उसे सुन पुलिस भी हैरान थे। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को वहां से आजाद करवा दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के मुताबिक,  मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम के एनजीओ की सूची में 42 लड़कियों के नाम दर्ज हैं। लेकिन पुलिस ने जब रविवार रात को छापा मारा तो 18 लड़कियां वहां से गायब मिली थी। उस वक्त संरक्षण गृह में सिर्फ 26 लड़कियां ही थी। 

पुलिस के मुताबिक संरक्षण गृह के खिलाफ काफी दिनों से शिकायत आ रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए इसकी मान्यता जून-2017 में समाप्त कर दी गई थी। सीबीआई ने भी संरक्षण गृह को अनियमितताओं में चिह्नित कर रखा है। संचालिका हाईकोर्ट से स्थगनादेश लेकर इसे चला रही है। 

देवरिया एसपी के मुताबिक बिहार के बेतिया जिले की दस साल की बच्ची वहां से भागकर किसी तरह थाने आई। वहां बच्ची ने संरक्षण गृह की अनियमितताओं के बारे में बताया। बच्ची के मुताबिक, वहां शाम चार बजे के बाद रोजाना कई लोग काले और सफेद रंग की कारों से आते थे और मैडम के साथ लड़कियों को लेकर जाते थे, वे देर रात रोते हुए लौटती थीं।  संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।  मामले में मानव तस्करी, देह व्यापार व बाल श्रम से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार