लाइव न्यूज़ :

UP: इटावा में चचेरी बहन की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 14:05 IST

UP: पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि रीलू भागने की फिराक में नगला हरनाथ गांव के निकट जा रहा है।

Open in App

UP: इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में एक युवक ने सगे चाचा से विवाद के बाद घर में घुसकर नाबालिग चचेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुरैथा गांव निवासी रीलू उर्फ पोलार्ड (22) और उसके चाचा के बीच एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी और चाचा ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिससे वह नाराज था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय नारायण राय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे पोलार्ड ने अपने चाचा के घर में घुसकर चचेरी बहन पल्लवी (16) की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय पल्लवी अपनी मां सीमा देवी के साथ खाना बनाने मे मदद कर रही थी और पिता रघुराज घर से बाहर गये हुए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किये। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरेला गांव मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि रीलू भागने की फिराक में नगला हरनाथ गांव के निकट जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने घेराबंदी कर रीलू को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमइटावा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट