लाइव न्यूज़ :

UP News: जादू-टोना के शक में दंपति पर हमला, पत्नी की मौत, पति घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 09:41 IST

UP News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App

UP News: सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के गांव परसोई में बृहस्पतिवार देर शाम जादू टोना करने के शक में धारदार हथियारों से दंपति पर हमला कर दिया गया जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ओबरा राजेश सिंह ने बताया कि मजदूरी करने वाले 57 वर्षीय बाबूलाल खरवार बृहस्पतिवार शाम जब वह अपनी पत्नी राजवंती (52) के साथ घर पर थे, तभी गांव के ही निवासी गुलाब व कुछ अन्य लोग धारदार हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे और दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में राजवंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी दी कि इस वारदात में नामजद मुख्य आरोपी गुलाब को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज