लाइव न्यूज़ :

UP: भारतीय सेना में कर्नल रैंक के अफसर ने रूसी महिला के साथ किया रेप, महिला है दोस्त की पत्नी

By अनुराग आनंद | Updated: December 14, 2020 10:51 IST

अपनी रूसी पत्नी के साथ शख्स कर्नल के आधिकारिक बंगले में गए, जहां सेना अधिकारी ने इस तरह इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद ड्रिंक करते ही कुछ देर बाद उन्हें अपने इंद्रियों पर कंट्रोल नहीं रहा और वह बेहोश हो गया।पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राज कुमार अग्रवाल ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय सेना के एक बड़े अधिकारी द्वारा रूसी महिला के साथ रेप की घटना सामने आ रही है। दरअसल, इस चौंकाने वाली घटना को उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात एक कर्नल ने अंजाम दिया है। कर्नल ने 10 दिसंबर को शहर के कैंट इलाके में लखनऊ निवासी अपने दोस्त को सपरिवार आमंत्रित किया था।

सेना अधिकारी का दोस्त अपनी पत्नी के साथ सरकारी मेस में खाना खाने के लिए आया था। इसी दौरान दोस्त की पत्नी जो रूसी महिला है, उसके साथ अधिकारी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी सेना अधिकारी की पहचान नीरज गहलोत के रूप में की गई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस घटना के बाद पीड़ित महिला के पति ने कैंट पुलिस स्टेशन में शनिवार (12 दिसंबर) को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके दोस्त सेना अधिकारी गहलोत ने उसके साथ विश्वासघात करके इस घटना को अंजाम दिया है।  

सेना अधिकारी ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया-

बता दें कि 10 दिसंबर को यह दंपति लखनऊ से कानपुर पहुंचा। दिन भर खरीदारी करने के बाद वे सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) में कर्नल के आधिकारिक बंगले में गए, जहां सेना अधिकारी ने अपने दोस्त को कुछ मादक पदार्थों के साथ शराब पिलाई।

इसके बाद ड्रिंक करते ही कुछ देर बाद उन्हें अपने इंद्रियों पर कंट्रोल नहीं रहा और वह बेहोश हो गया। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राज कुमार अग्रवाल ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

सेना अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई कई टीमें-

बाद में रूसी महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को सुनाया। इसके बाद दोनों शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) सहित संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। 

टॅग्स :कानपुरभारतीय सेनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई