लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की सड़क हादसे में मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2020 09:04 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छात्रा सुदीक्षा भाटी की छेड़खानी से बचने की कोशिश के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा स्कॉलरशिप हासिल कर अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी और कोरोना की वजह से कुछ दिन पहले भारत लौटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बुलंदशहर में सामने आया शर्मनाक वाकया, होनहार छात्रा की मौतछेड़खानी से बचने की कोशिश के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुईं सुदीक्षा भाटी

उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। अमेरिका में पढ़ाई के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप हासिल करने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई।

सुदीक्षा भाटी अमेरिका बॉब्सन कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी पर कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल कुछ दिनों से भारत में थी। मिली जानकारी के अनुसार सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में कुछ बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी।

आरोप हैं कि ये लोग छेड़खानी करते हुए बार-बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान मनचलों से बचने की कोशिश में सुदीक्षा की गाड़ी गिर गई और मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुदीक्षा ने पिछले साल बुलंदशहर जनपद में किया था टॉप 

सुदीक्षा के पिता के अनुसार उनकी बेटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। पिछले साल वह इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद में टॉप रही थीं। एचसीएल की ओर से उन्हें 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई थी। इसके बाद वे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अमेरिका चली गईं।

सुदीक्षा कोरोना की वजह से अमेरिका से वापस भारत लौटी थीं। हादसे के समय में वे अपने चाचा के साथ बाइक से मामा से मिलने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही सुदीक्षा को वापस अमेरिका लौटना था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसे ही गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड ने भी कई सवाल खड़े किए थे, जहां भांजी से छेड़खानी पर सवाल उठाने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशक्राइमबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...