लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा पर बहू ने लगाया बलात्कार का आरोप, केस हुआ दर्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 11:24 IST

यूपी फतेहाबाद से भाजपा के विधायक छोटेलाल वर्मा पर उनकी बहू ने बलात्कार समेत कई गंभीर अपराध में केस दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और उनके बेटे बहू ने दर्ज कराया बलात्कार समेत कई गंभीर में केस विधायक वर्मा के खिलाफ रेप, जबरन गर्भपात और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा हैआगरा पुलिस ने कहा कि शिकायत पर जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

फतेहाबाद: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को उस समय शर्मसार होना पड़ा जब आगरा के फतेहाबाद से भाजपा के विधायक छोटेलाल वर्मा पर उनकी बहू ने बलात्कार समेत कई गंभीर अपराध में केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक इस केस में विधायक छोटेलाल वर्मा के साथ उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है।

भाजपा विधायक वर्मा की बहू ने पुलिस में जो शिकायत दी है, उसके अनुसार पुलिस ने विधायक ससुर और महिला के पति के खिलाफ शारीरिक शोषण, रेप, जबरन गर्भपात, जान से मारने की धमकी और पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 313, 323, 504, 506, 494 और 328 के तहत थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के ताजगंज की रहने वाली महिला का दावा है कि वो विधायक छोटेलाल वर्मा के बेटे की दूसरी पत्नी है। उसने पुलिस शिकायत में जो आरोप लगाया है कि उसके मुताबिक वो और विधायक छोटेलाल वर्मा की बेटी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। साल 2003 में वो पहली बार छोटेलाल वर्मा के निवास पर अपने सहेली यानी विधायक वर्मा की बेटी के साथ उनके आवास पर गई, जहां उसकी मुलाकात विधायक के बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा से हुई। 

विधायक के बेटे ने परिचय होने के बाद उसे 16 नवंबर 2003 की दोपहर अपने आवास पर बुलाया और जब कोई नहीं था तो उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया और फिर बलात्कार किया। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि विधायक पुत्र ने वारदात की वीडियो बना ली और उस वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। कुछ दिनों के बाद विधायक पुत्र ने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली।

लेकिन उसके बाद भी वो उसे बहू का दर्जा नहीं दे रहे हैं और लक्ष्मीकांत ने 13 फरवरी 2006 में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने उसे रहने के लिए अलग से आगरा में एक मकान भी दिलवाया था। जहां वो अक्सर उसका शारीरिक शोषण करता रहा था।

मामले में आगरा पुलिस का कहना है कि वो पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच कर रहे हैं और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :रेपक्राइमBJPआगरउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली