लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: टॉयलेट सीट चोरी के आरोप में दलित की हुई जमकर पिटाई, मुंडवाए गए सिर के बाल-मूंछ, भाजपा नेता समेत 3 और गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 08:26 IST

इस पर बोलते हुए बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि दलित व्यक्ति की आधी मूंछ काट दी गई है, उसकी पिटाई की गई और उसे गांव में घुमाया गया। उसके सिर के बाल को भी मुंडवा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसे मार खाते हुए देखा गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शौचालय सीट चोरी करने के आरोप में एक दलित व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर और उसके चेहरे पर कालिख पोत कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। 

इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

दलित को खंबे से बांधकर कालिख पोतने का वीडियो वायरल

मामले में बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि 30 वर्षीय दलित व्यक्ति को कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर उसके चेहरे पर कालिख पोत रहे है। 

सजा के तौर पर दलित की काटी गई आधी मूंछ

कुमार ने कहा कि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि दलित व्यक्ति की आधी मूंछ काट दी गई है, उसकी पिटाई की गई और उसे गांव में घुमाया गया। कुमार ने बताया कि मामले की जांच में यह पता लगा कि यह घटना बुधवार को हरदिया थाना क्षेत्र स्थित पूरे हिंद सिंह गांव में घटित हुई है। उसके सिर के बाल को भी मुंडवा दिया गया है। 

मामले में स्थानीय भाजपा नेता समेत अन्य भी गिरफ्तार

उनके मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति पर शौचालय सीट चोरी करने का आरोप लगाकर उसके साथ यह वारदात की गई। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय भाजपा नेता राधेश्याम मिश्रा तथा सरोज और राकेश तिवारी नामक व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली