लाइव न्यूज़ :

यूपी के मंदिर में पूजा करने गई महिला से 'निर्भया' जैसी हैवानियत, गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

By अनुराग आनंद | Updated: January 6, 2021 12:07 IST

इस मामले की सूचना दिए जाने व संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद भी पुलिस महिला के परिजनों को काफी समय तक थाने के चक्कर कटवाती रही लेकिन मामले की जांच शुरू नहीं की। बाद में 44 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों द्वारा महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स भी इस बात से हैरान है कि कोई इस स्तर की हैवानियत कैसे कर सकता है।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां पूजा करने के लिए मंदिर गई एक 50 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने मंदिर में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट की मानें तो गैंगरेप के बाद भी महिला को छोड़ने के बजाय हैवानों ने महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपियों द्वारा महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ। 

शव को देख डॉक्टर्स भी हैरान कि कोई इस स्तर की हैवानियत कैसे कर सकता है?

मंदिर पूजा करने के लिए गई महिला का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों ने यूपी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के काफी देर बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। 

रिपोर्ट की मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स भी इस बात से हैरान है कि कोई इस स्तर की हैवानियत कैसे कर सकता है। प्राइवेट पार्ट के अलावा भी महिला के शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं और कई हड्डियों को तोड़ा गया है।

स्थानीय मंदिर में ही महिला से गैंगरेप किए जाने की आशंका-

बता दें कि यह घटना बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इस बेहद दर्दनाक घटना को भगवान की मूर्ति के सामने स्थानीय मंदिर में ही अंजाम दिया है। 

मंदिर के मंहत समेत 3 लोगों के खिलाफ आशंका जताते हुए परिजनों ने केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने में 44 घंटे लगा दिए-

घटना 3 जनवरी के शाम की बताई जा रही है। महिला मंदिर में शाम के समय पूजा करने के लिए गई थी। काफी समय तक नहीं लौटने पर परिवार के लोग महिला की खोज करने लगे, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 

बाद में शव संदिग्ध हालत में मिला भी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने में 44 घंटे लगा दिए। बाद में रिपोर्ट आने पर महिला के साथ गैंगरेप व क्रुरता की पुष्टि हुई है।  

टॅग्स :गैंगरेपबदायूंउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला