लाइव न्यूज़ :

UP News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कुशीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2025 10:05 IST

UP News:उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुशवाहा के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 900 रुपये नकद बरामद किये हैं।

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 25,000 रुपये के इनामी पशु तस्कर को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुदंन सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में पशु तस्कर के मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अहिरौली-बोदरवार मार्ग पुलिया के पास घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आते दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

उसकी पहचान पशु तस्कर राकेश कुशवाहा के रुप में की गई है और उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुशवाहा के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 900 रुपये नकद बरामद किये हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभियुक्त राकेश कुशवाहा पर पशु तस्करी के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट