लाइव न्यूज़ :

यूपी: 12 घंटे के भीतर हुए चार भीषण सड़क हादसे, 15 की मौत और 97 घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 11:07 IST

तीसरी दुर्घटना तिरवा इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के हुई जिसमें दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलट गई. हादसे में बस सवार 46 लोग घायल हो गए. ये सभी बस किराए पर लेकर छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे.

Open in App

उत्तर प्रदेश में गुरुवार की शाम से शुक्र वार सुबह तक 12 घंटे में चार सड़क हादसे हुए जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 97 लोग जख्मी हैं. इनमें से तीन दुर्घटनाएं शुक्रवार की सुबह हुईं. बदायूं जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें एक साल की बच्ची, दो महिलाएं और तीन पुरु ष शामिल हैं.

दोनों वाहनों के 19 लोग घायल हो गए. बोलेरो सवार एटा से नैनीताल जा रहे थे. दूसरा हादसा मुजफ्फरनगर मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना क्षेत्र में शुक्र वार की सुबह हुआ. इसमें ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में चार सगे भाइयों की मौत हो गई. वे मंडी से फसल बेचकर घर लौट रहे थे.

तीसरी दुर्घटना तिरवा इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के हुई जिसमें दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलट गई. हादसे में बस सवार 46 लोग घायल हो गए. ये सभी बस किराए पर लेकर छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे.

एक अन्य दुर्घटना में ललितपुर तालबेहट के पास गुरु वार की शाम गाय को बचाने की कोशिश में एक पिकअप पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में 32 लोग जख्मी हुए. ये सभी ओरछा स्थित रामराजा मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे.

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह