लाइव न्यूज़ :

UP: राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह सहित 11 समर्थक नजरबंद, जानिए क्या है पूरा मामला

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 29, 2020 11:45 IST

साल 2005 में मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर एक बंदर को गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसी के बाद से उसकी पुण्यतिथि पर लोग भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को 11 समर्थकों के साथ नजरबन्द कर किया है। उदय प्रताप सिंह कुण्डा क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम पर जुलूस के रास्ते में भंडारे का कार्यक्रम करना चाहते थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुण्डा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को 11 समर्थकों के साथ नजरबन्द कर किया है। दरअसल, उदय प्रताप सिंह कुण्डा क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम पर जुलूस के रास्ते में भंडारे का कार्यक्रम करना चाहते थे। वह इस कार्यक्रम के लिए अड़े हुए थे, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।  

मिली जानकारी के अनुसार, उदय प्रताप सिंह शनिवार शाम 5 बजे से कल शाम 9 नौ बजे तक हाउस अरेस्ट रहेंगे। वहीं, जिलाधिकारी ने हनुमान मंदिर पर पूजा-भंडारे का कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया है। राजा भैया के पिता की मोहर्रम के दिन भंडारा करने की थी मांग थी, जिसे प्रशासन ने नकार दिया है।

जिला-प्रशासन पिछले तीन वर्षों से उदय प्रताप को भंडारा करने का परमिशन नहीं देता है क्योंकि मंदिर के रास्ते से मोहर्रम का जुलूस गुजरता है। इस वजह से प्रशासन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भंडारे के कार्यक्रम को रद्द कर देता है। 

आपको बता दें, साल 2005 में मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर एक बंदर को गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसी के बाद से उसकी पुण्यतिथि पर लोग भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इसके बाद 2015 में उदय प्रताप सिंह ने मंदिर में पूजा-पाठ के लिए भव्य आयोजन करने का फैसला लिया, जिसके बाद दो समुदाय में टकराव न हो इसके लिए प्रशासन ने कदम उठाए और 2016 में आयोजन पर रोक लगा दी।  

टॅग्स :राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला