लाइव न्यूज़ :

उन्नाव केस: CRPF की सुरक्षा में रेप पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल में किया गया शिफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 08:28 IST

28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद अब भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसाक्ष्य जुटाने के लिए एक्सीडेंट वाली जगह 2 अगस्त को सीबीआई पहुंची थी।पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

उत्राव केस पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि पीड़िता के चाचा को तत्काल प्रभाव से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाये। जिसके बाद कल (2 अगस्त) को देर रात पीड़िता के चाचा महेश सिंह को रायबरेली जेल से निकालकर तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जब पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा रहा था उस समय उनके साथ भारी फोर्स मौजूद थी जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के परिवार के सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात करने को आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो और 45 दिन में ट्रॉयल पूरा किया जाए। एक्सीडेंट की जांच के लिए सीबीआई को 15 दिन का वक्त दिया गया है। 15 दिनों के बाद सुप्रीम कोर्ट सभी केस को दिल्ली ट्रांसफर करने पर विचार करेगी। रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद अब भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता का इलाज लखनऊ में ही कराने का आदेश दिया था। रेप पीड़िता के वकीलों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी गई है कि पीड़िता का परिवार लखनऊ में ही इलाज कराना चाहता है, ऐसे में वे नहीं चाहते कि पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट कराया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा था कि अगर पीड़िता का परिवार चाहे तो पीड़िता का इलाज दिल्ली में किया जा सकता है। 

साक्ष्य जुटाने के लिए  एक्सीडेंट वाली जगह 2 अगस्त को सीबीआई पहुंची थी। जहां सीबीआई ने ट्रक मालिक से बातचीत की। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिसमें एक बीजेपी का कार्यकर्ता भी है। 

पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपदिल्लीसुप्रीम कोर्टकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला