लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में बहन से ही की जा रही है जिरह, पुलिस हिरासत में हुई थी मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 13:44 IST

जून 2017 में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। 28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजून 2017 में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था।सितंबर में कोर्ट ने पीड़िता के पिता पर कथित हमले और उनकी हत्या के मामले में एम्स के एक डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया था।

उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दिल्ली के तीस हजारी में विशेष सत्र न्यायालय में जिरह की जा रही है। जिरह के लिए उन्नाव रेप पीड़िता की बहन को भी बुलाया गया है। कोर्ट में पीड़िता के बहन से मौत के मामले में क्रॉस एग्जामिन किया जा रहा है। उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत न्यायिक हिरासत में हुई थी। पीड़िता के पिता को तीन अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया गया था। इसके छह दिन बाद उनकी न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। 

सितंबर में कोर्ट ने पीड़िता के पिता पर कथित हमले और उनकी हत्या के मामले में एम्स के एक डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया था। बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता को तीन अप्रैल 2018 को कथित तौर पर पीटा था और उन्हें गलत तरह से अवैध हथियार रखने के मामले में फंसाया गया। न्यायिक हिरासत में नौ अप्रैल को उनकी मौत हो गयी। अदालत ने सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ मामले में हत्या के आरोप तय किये।

28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। सीबीआई ने इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया है। हादसे में पीड़िता के एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई थी।  

जानें उन्नाव रेप कांड का पूरा मामला

जून 2017 में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। मामले में पहले तो यूपी पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया था। लेकिन अप्रैल 2018 को पीड़िता ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।  

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपदिल्लीउत्तर प्रदेशकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला