लाइव न्यूज़ :

उन्नाव कांड: रेप आरोपी का दावा- जिस दिन वारदात हुई, वह अस्पताल में था, डॉक्टर ने दिया यह जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 08:36 IST

आरोपी का दावा है वह उन्नाव के सुमेरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था। आरोपी के इस दावे को चिकित्सा अधिकारी (आयुष) डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल स्लिप के अनुसार मरीज को हाइड्रोशील के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था।स्वास्थ्य केंद्र के वर्तमान प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र ने कहा कि इन-पेशेंट डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में बताई गई तारीख में ऐसा कोई नाम दर्ज नहीं है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप और आग कांड में पीड़िता की मौत हो गई लेकिन देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर गुस्से और बैचेनी की लौ अब भी धधक रही है। इसी बीच मामले को लेकर नया खुलासा हुआ है। पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपी और उसके पिता ने दावा किया है कि जिस दिन और तारीख को वारदात अंजाम देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, उस दिन वह मौके पर था ही नहीं। रेप के आरोपी का दावा है कि वह उस दिन अस्पताल में भर्ती था और इलाज करा रहा था। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आरोपी का दावा है वह उन्नाव के सुमेरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था। आरोपी के इस दावे को चिकित्सा अधिकारी (आयुष) डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। डॉक्टर ने आरोपी के दावे को फर्जी करार दिया है। 

पीड़िता को आग के हवाले करने में पांचों आरोपियों में शामिल रेप आरोपी शुभम के पिता हरि शंकर हाईकोर्ट में एक रजिस्ट्रेशन स्लिप पेश करते हुए उसके बेटे का नाम मामले से हटाने के लिए अर्जी दायर की थी। 

मेडिकल स्लिप के अनुसार मरीज को हाइड्रोशील के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य केंद्र के वर्तमान प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र ने कहा कि इन-पेशेंट डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में बताई गई तारीख में ऐसा कोई नाम दर्ज नहीं है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि कथित मेडिकल स्लिप एक ओपीडी की है और अब तक के इतिहास में किसी भी अस्पताल में कोई भी मरीज ओपीडी में भर्ती नहीं हुआ।

डॉक्टर ने दावे के साथ कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी सुविधा और क्षमता नहीं है कि किसी मरीज का 24 घंटे से ज्यादा भर्ती किया जा सके। 

अदालत में रेप आरोपी के पिता द्वारा दिखाई गई मेडिकल स्लिप के मुताबिक, शुभम को  पिछले वर्ष 10 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था और उसे पांच दिन बाद डिस्चार्ज किया गया था। वहीं, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शुभम और उसके दोस्त शिवम ने पिछले वर्ष 12 दिसंबर को उसका बलात्कार किया था। पीड़िता ने इस वर्ष 5 मार्च को मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी।

बता दें कि हाल में 5 दिसंबर को रेप पीड़िता को पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था और 6 दिसंबर की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए