लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का अखबार में फुल पेज विज्ञापन, पीएम मोदी व शाह की तस्वीर भी साथ में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 12:03 IST

उन्नाव रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।कुलदीप सिंह सेंगर उत्तर प्रदेश की बांगरमऊ सीट से विधायक है।

उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर नया बवाल सामने आया है। भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव में पंपलेट देखे गये, जिसमें आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तस्वीर छपी थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को उन्नाव नगर पंचातय की ओर से अखबारों में छपवाया गया था।  

न्यूज एजेंसी ने दैनिक अखबार हिन्दुस्तान के 15 अगस्त 2019 की उन्नाव एडिशन के फर्स्ट पेज की तस्वीर शेयर की है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की बधाई देते हुये पीएम नरेन्द्र मोदी, आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तस्वीरें लगी हैं। इसके अलावा विज्ञापन पर गृह मंत्री अमित शाह और योगी की भी तस्वीरें हैं। 

उन्नाव नगर पंचातय के अध्यक्ष अनुज दीक्षित इस विज्ञापन के बारे में बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर अभी भी उन्नाव से विधायक हैं। विधायक की वजह से ही हमने उनकी तस्वीरें लगवाई हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई 2019 को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसका आरोप सीबीआई ने विधायक सेंगर पर ही लगाया है। इसके बाद बीजेपी ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट