लाइव न्यूज़ :

यूपी के फतेहपुर में दोहराया गया उन्नाव कांड: चाचा ने ही बलात्कार के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: December 15, 2019 11:28 IST

18 साल की लड़की के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने घर में घुसकर पहले बलात्कार किया, फिर केरोसिन तेल छिड़ककर उसको आग के हवाले कर दिया। नब्बे फीसदी जल चुकी लड़की को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीओ ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है, पुलिस उसे को दबोचने के लिए दबिश दे रही है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में फतेहपुर जिले में हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 'उन्नाव कांड' दोहराया गया। यहां दोपहर में 18 साल की लड़की के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने घर में घुसकर पहले बलात्कार किया, फिर केरोसिन तेल छिड़ककर उसको आग के हवाले कर दिया। नब्बे फीसदी जल चुकी लड़की को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर 18 साल की लड़की अपने घर में अकेली थी । परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। उसी समय उसके रिश्ते के 22 वर्षीय चाचा ने घर में घुसकर लड़की से बलात्कार किया और लड़की के शिकायत करने की बात पर नाराज होकर उसके ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

मिश्रा ने बताया कि आग की लपटों से घिरी लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की नब्बे फीसदी जल चुकी है। पहले उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीओ ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मिश्रा ने अब तक की जांच निष्कर्ष का हवाला देकर बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है।

दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को पंचायत होने की बात भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति बनी। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद बलात्कार कर पीड़िता को जलाए जाने की घटना समझ से परे है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में इसी तरह पांच दिसंबर को एक दुष्कर्म पीड़िता को पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी है। 

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?