लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: बरेली जेल के दो कर्मचारियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, अतीक के भाई अशरफ के लिए काम करने का आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 20:37 IST

बरेली जिला जेल में अतीक के भाई अशरफ के लिए काम करने के आरोप में यूपी एसटीएफ ने जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी व अन्य सामान मुहैया कराने वाले नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से एसटीएफ ने कुछ प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली जेल में चल रही थीं अशरफ की गतिविधियांजेल के आरक्षी सहित दो को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजाउमेश पाल हत्याकांड की साजिश भी बरेली जेल में ही रचने की बात सामने आई

नई दिल्ली: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें चारो ओर दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही पुलिस माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के करीबी और मददगारों पर भी शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। 

बरेली जिला जेल में अतीक के भाई अशरफ के लिए काम करने के आरोप में यूपी एसटीएफ ने  जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी व अन्य सामान मुहैया कराने वाले नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से एसटीएफ ने कुछ प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बरेली जेल से ही अशरफ अपनी सारी गतिविधियां संचालित कर रहा था। ये भी सामने आया है कि  एनकाउंटर में मारे गए शूटर विजय चौधरी ने गुलाम और गुड्डू मुस्लिम के साथ बरेली जेल जाकर अशरफ से मुलाकात की थी। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश भी बरेली जेल में ही रचने की बात सामने आई है।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश सरकार भी सख्त है और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ ने कौंधियारा में हुई मुठभेड़ में बदमाश विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया। इस मामले में यूपी पुलिस एक और आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार चुकी है।

इस मामले में एक आरोपी अतीक अहमद का बेटा असद भी है।  इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने एक बायान से सनसनी फैला दी। मंगलवार, 7 मार्च को राम गोपाल यादव ने दावा किया कि अतीक अहमद के पढ़ने वाले दो लड़कों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है और उनमें से एक की हत्या हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के साथ बिकरू कांड के बाद हुई घटना जैसी कार्रवाई दोहराने की आशंका जताई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजयोगी आदित्यनाथक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो